Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

उत्तर-पश्चिम भारत में तेज सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, अरुणाचल में बारिश-बर्फबारी जारी…

अरुणांचल प्रदेश : 05 मार्च 2025 (ANI न्यूज़ )

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से सर्द सतही हवाएं चल रही है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हवाओं ने एक बार सुबह के समय ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो अलगे दो दिनों तक यहां हवाओं का दौर जारी रहेगा।

आज, यानी पांच मार्च, 2025 को देश की राजधानी में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। सुबह के दौरान हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किमी प्रति घंटे की दर से चलेंगी और दोपहर में धीरे-धीरे इनकी रफ्तार में इजाफा होकर 22 से 24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान के 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version