Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

विधानसभा में उठा अमलीडीह में सरकारी जमीन के आवंटन का मुद्दा, कहा कि जमीन सरकार के नाम पर ही है…

रायपुर: 05 मार्च 2025 (Sc टीम)

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अमलीडीह में सरकारी जमीन आवंटन पर धरमलाल कौशिक ने मुद्दा उठाया। इस पर जवाब देते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने जमीन आवंटन से इंकार किया। मंत्री ने कहा- जमीन अब भी शासन के नाम पर दर्ज है। वहीं इस दौरान जमीन आवंटन को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा सदन में घिरते हुए नजर आए।

धरमलाल कौशिक ने लिखित और मौखिक जवाब में अंतर पर सवाल उठाते हुए 56 करोड़ की जमीन 9 करोड़ में देने पर आपत्ति जताई है। इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- नियमों के तहत आवंटन हुआ है। वहीं मंत्री के जवाब पर भाजपा के ही विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा- मंत्री सदन में गलत जानकारी दे रहे हैं। दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- जमीन शासन के नाम पर दर्ज है। किसी भी बिल्डर को जमीन आवंटित नहीं की गई है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version