Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

चांद का हुआ दीदार, आज से इबादत के महीने का पहला रोजा…

कांकेर: 02 मार्च 2025 (SC टीम)

इस्लाम में सबसे पवित्र व बरकत वाला महीना रमजान का चांद 1 मार्च की शाम दिखाई दिया। इसके साथ रमजान का महीना शुरू हो गया। रविवार को पहला रोजा होगा।श क्रवार 28 फरवरी को भी चांद के दीदार की कोशिश की गई थी। लेकिन कांकेर के अलावा आसपास के इलाके में भी चांद दिखाई नहीं दिया था। रमजान को लेकर 15 दिन पूर्व शब ए बरात के बाद से ही तैयारियां शुरू हो गई थी।

चांद के दीदार के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। इसके साथ ही रोजा रखने व ज्यादा से ज्यादा इबादत करने समझाईश दी। रमजान को लेकर शहर की तीनों मस्जिदों में साज सज्जा की गई। जामा मस्जिद में मरम्मत का भी कार्य चल रहा है। जिससे बाहर के कुछ हिस्से में सजावट नहीं हो सकी है। मीनार में नया चांद लगाया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Exit mobile version