Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक को लेने जा रही कार से दो घायल…

रायपुर : 27 फरवरी 2025 (सिटी डेस्क)

माना बस्ती रोड पर मंगलवार को 11-12 बजे के मध्य तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। कार का ड्राइवर दिल्ली से लौट रहे बालोद के पूर्व विधायक प्रीतम साहू को रिसीव करने एयरपोर्ट जा रहा था। उसके साथ सुरक्षा कर्मी भी था। एअरपोर्ट मोड़ से पहले माना बरती के पास रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक घायल नरेन्द्र साहू 19 वर्ष एवं सूरज साहू 16 वर्ष दोनों लालपुर निवासी हैं। ये लोग बाइक लेकर गरियाबंद जाने के लिए निकले थे | रस्ते में हादसा हो गया,दोनों को फिलहाल निजी अस्प्ताल में दाखिल कराया गया है |

बने रहिये,www.swatantrachhattisgarh.com के साथ …

Exit mobile version