Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

CG में फिर नए DGP की तलाश,अभी तक UPSC को नहीं भेजा गया पैनल…

रायपुर: 22 फरवरी 2025 (सिटी डेस्क)

छत्तीसगढ़ में डीजीपी के स्थायी पद को लेकर अब तक राज्य सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को पैनल नहीं भेजा है। हाल ही में डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद अरुणदेव गौतम को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार जल्द ही स्थायी डीजीपी के लिए नामों का पैनल भेजेगी।

इससे पहले जब अशोक जुनेजा की संविदा नियुक्ति समाप्त होने वाली थी, तब राज्य सरकार ने यूपीएससी को तीन अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था, जिसमें से अरुणदेव गौतम के नाम पर सहमति बनी थी। अब जब जुनेजा सेवानिवृत्त हो चुके हैं, तो गौतम 4 फरवरी से प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। राज्य सरकार ने अभी तक यूपीएससी को डीजीपी पद के लिए नए नामों का पैनल नहीं भेजा है, लेकिन उसमें निम्नलिखित अधिकारी शामिल हो सकते हैं। प्रदीप गुप्ता , अरुणदेव गौतम – वर्तमान में प्रभारी डीजीपी, पवनदेव – वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, हिमांशु गुप्ता – प्रशासनिक अनुभव के कारण दावेदारी मजबूत, जीपी सिंह – हाल ही में डीजी पदोन्नत, पहले न्यायिक विवाद के कारण पैनल में शामिल नहीं थे । अब देखना होगा कि अंतिम सूची में किन नामों को जगह मिलती है।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version