Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली जमानत…

रायपुर: 20 फरवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में बीते छह महीनों से जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है।

गौरतलब है कि देवेंद्र यादव 17 अगस्त से जेल में थे। इस मामले में कुल 187 लोग गिरफ्तार किए गए थे, जिनमें से अब तक 28 को जमानत मिल चुकी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हिंसा भड़काने में भूमिका निभाई। पुलिस ने उन्हें चार बार नोटिस जारी किया, लेकिन वे बयान देने के लिए पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा था कि यदि पुलिस को बयान लेना है तो वे उनके कार्यालय में आकर ले सकती है। हालांकि, तीसरी बार नोटिस मिलने पर उन्होंने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। बता दें कि देवेंद्र यादव पर तीन अन्य मामलों पर भी जांच जारी है।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version