Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजू जैन का निधन…

बलोदा-बाज़ार: 17 फरवरी 2025 (धनीराम साहू )

नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद बीती रात रायपुर के निजी हास्पिटल में निधन हो गया | वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं | दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे | अंजू जैन के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर है | उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार आएगा और उनके घर से दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा निकलेगी | रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा |बलौदाबाजार के विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अंजू जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version