Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

हिंदू लड़कियों को जॉब के बहाने फंसाने का मामला, थाने में शिकायत दर्ज…

रायपुर: 16 फरवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एक गंभीर शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को झांसा देने का मामला सामने आया है। इस साजिश का हिस्सा एक बड़ा नेटवर्क बताया जा रहा है, जो भोली-भाली युवतियों को निशाना बनाता है। निश्चय वाजपेयी ने 10 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ अपराधी तत्व सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से अपना नाम बदलकर इन युवतियों से संपर्क करते हैं। युवतियों को यह झूठा आश्वासन दिया जाता है कि वे उन्हें नौकरी दिलवाएंगे।

इसके बाद इन युवतियों को गलत कामों में धकेला जाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन अपराधियों के द्वारा भेजे गए संदेश में एक हिंदू लड़की का नाम लिखा हुआ होता है, लेकिन भेजने वाले का नाम उर्दू में होता है, जो संदेह पैदा करता है। मामले पे पुलिस जांच कर रही है। इनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version