Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश नही बचा पाए अपना गढ़, खिला कमल…

रायपुर: 15 फरवरी 2025 (सिटी डेस्क)

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल को जोर का झटका लगा है। उनके विधानसभा क्षेत्र पाटन के नगर पंचायत और दो नगर पालिका अमलेश्वर व कुम्हारी में कांग्रेस प्रत्याशियों को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।

भूपेश बघेल की नगर पंचायत पाटन में कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई है। भूपेश बघेल, दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं। पाटन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 557 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस की हार की वजह आपसी गुटबाजी और बागी उम्मीदवारों का चुनाव मैदान में उतरना बताया जा रहा है। यहां पार्षद पद पर भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

Exit mobile version