Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कुम्भ स्नान के लिए जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत, बोलेरो की बस से टक्कर, 19 घायल…

प्रयागराज : 15 फरवरी 2025

महाकुम्भ में स्नान के लिए जा रहे यात्रियों प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 19 घायल हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढ़ाई बजे हुआ। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे, जबकि बस सवार घायल हुए हैं। बस प्रयागराज से मध्य प्रदेश जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।

कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। बोलेरो की स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक मारी, लेकिन बोलेरो ट्रक में सामने से भिड़ गई।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version