Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

होटल के कमरे में मिला मृत,बेटी से मिलने आया था पिता, पुलिस कर रही जांच…

भिलाई/दुर्ग: 14 फरवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक दुखद घटना सामने आई है। दल्ली राजहरा से अपनी बेटी से मिलने आए पिता का शव होटल के कमरे में मिला। वह भिलाई के छावनी क्षेत्र के होटल आशीष पार्क के कमरे नंबर 104 में ठहरे हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि होटल से सोमवार दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति 3 दिनों से कमरे में रुका था लेकिन दरवाजा नहीं खोल रहा था। होटल मैनेजर ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही देखा गया कि 62 वर्षीय बुजुर्ग रामकृष्ण साहू बिस्तर पर मृत पड़े थे।

रामकृष्ण साहू दल्ली राजहरा के पुराना बाजार क्षेत्र के निवासी थे। उनकी बेटी की शादी भिलाई के बैकुंठधाम छावनी में हुई थी। बेटी से मुलाकात के बाद उन्होंने परिवार को फोन पर बताया कि वे होटल आशीष पार्क में ठहर गए हैं। 

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version