Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

चुनाव प्रचार का शोर, आज शांत, CM विष्णुदेव साय ने झोंकी ताकत…

रायपुर: 09 फरवरी 2025 (भूषण)

नगरीय निकाय चुनाव का शोर थम चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी में भाजपा के विशाल रोड शो में हिस्सा लिया, जहां जनता का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रोड शो में मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा और सभी 40 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि धमतरी को ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ मिल सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार अटल विश्वास पत्र के हर वादे को पूरा करेगी।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

Exit mobile version