Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ऑपरेशन मुस्कान से चेहरों पर लौटी खुशियां, जशपुर पुलिस को मिली शानदार सफलता…

जशपुर : 09 फरवरी 2025 (आनंद गुप्ता )

गुम बच्चों को ढूंढने के लिए जिले के बाहर और राज्य के बाहर लगातार टीम भेजी गई, जिसका नतीजा रहा कि इतनी बड़ी संख्या में लापता लोगों को ढूंढने में सफल हुए. खासकर, नाबालिक बालक-बालिकाओं को ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती थी. हम आगे भी इस दिशा में लगातार प्रयासरत रहेंगे : शशि मोहन सिंह, एसएसपी, जशपुर

जशपुर पुलिस को लापता लोगों के मामलों में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है. पिछले एक साल में पुलिस ने कुल 342 लापता लोगों को ढूंढकर उनके घर लौटाया है, जिनमें से कई लोग कई दिनों या हफ्तों से लापता थे. जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस सफलता को पुलिस की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम बताया है|  इन घटनाओं को देखते हुए, पुलिस अब बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को घर से भागने से रोकने और उन्हें उचित मार्गदर्शन देना है |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

Exit mobile version