Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शिक्षकों के ट्रांसफर शुरू, 1.90 लाख आवेदनों की होगी जांच…

बिहार: 08 फरवरी 2025 ( टीम )

राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत जिन एक लाख 90 हजार शिक्षकों ने विशेष समस्या के आधार पर स्थानातंरण के लिए आवेदन किया है, उनके आवेदनों की स्क्रूटनी अगले सप्ताह से शुरू होगी | इसके लिए शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को 16 अफसरों की टीम गठित की है | विभागीय निर्देश के मुताबिक जांच टीम के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अलग-अलग लॉग-इन आईडी बनेगा | इनके लॉगइन आईडी पर रैंडम आवेदनों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से भेजा जाएगा | ये पदाधिकारी आवेदनों के साथ दिए गए कागजातों की ऑनलाइन जांच करेंगे | इनके पास 3 विकल्प होगा, OK, विचारणीय और NOT OK. सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद गठित विभागीय स्थापना समिति के समक्ष रखा जाएगा | समिति के निर्णय के आलोक में जिला स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

Exit mobile version