Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

आज एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया,आयुष्मान खुराना और हार्डीसंधू रायपुर में …

रायपुर : 06 फरवरी 2025 (भूषण)

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब बस कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाला है। जी हां, आज से लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का आगाज हो रहा है। बता दें कि, 6 फरवरी से 18 फरवरी तक मुकाबले होंगे, जिसमें नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। पहले दिन छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया, आयुष्मान खुराना और हार्डी संधू धमाकेदार परफॉर्मेंस से क्रिकेट लीग का आगाज करेंगे।

बता दें कि, कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीयों के साथ ही विदेशी क्रिकेटर्स भी अपना टैलेंट दिखाएंगे। सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केविन कूपर, सुरेश रैना, विशाल कुशवाहा, मार्टिन गुप्टिल, अभिषेक सकूजा, अंबाती रायुडु, अमित वर्मा, गुरकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebook: https://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

Exit mobile version