Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी, पट्टा धारक बन सकेंगे जमीन का मालिक…

रायपुर : 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया | हर बार की तरह घोषणापत्र जारी करने में वो कांग्रेस से आगे रही | अपने घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने वादों की झड़ी लगा दी है | पार्टी ने दावा किया है कि नगरीय चुनाव जीतते ही वो अपने वादों को मोदी की गारंटी की तरह पूरा करेगी | पार्टी ने दावा किया है कि जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपने वादों को निभाया, उसी तरह से नगरीय निकाय चुनाव में किए वादों को भी पूरा करेगी |

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन वास्तव में छत्तीसगढ़ और नगरीय निकाय के भविष्य के विकास को तय करने का दिन है | नगरी निकाय चुनाव की दृष्टि से आने वाले समय में हमारी सरकार जो काम छत्तीसगढ़ के अंदर करने वाली है उसको अटल विश्वास पत्र के रूप में लाई है | सीएम ने कहा कि आपको मालूम होगा कि जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस में अराजकता और भ्रष्टाचार था | कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुका था उसके साथ सरकार ने छलावा किया था |

सीएम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा | देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में विश्वास करके जनता ने हमें गद्दी सौंपी | छत्तीसगढ़ की जनता ने बड़ा जनादेश भारतीय जनता पार्टी को दिया | बीजेपी को मात्र 13 महीने हुए हैं हमारी सरकार ने मोदी के गारंटी के अधिकांश कामों को पूरा करने का काम किया है | ठीक इसी तरह नगरी निकाय चुनाव के घोषणा पत्र को नगरी निकाय चुनाव जीतने के बाद पूरा करेगी |

प्रदेश अध्यक्ष का दावा: 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने घोषणा पत्र को लेकर कहा की भारतीय जनता पार्टी पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास की दृष्टि से सुशासन की दृष्टि से आज भारतीय जनता पार्टी का जो घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र के नाम से लाए हैं | हमारे छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा किया गया | भाजपा सरकार के 15 सालों के कार्यकाल में चौमुखी विकास हुआ है |

कांग्रेस पर तंज: 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एक एटीएम की तरह भ्रष्टाचार में समा गया था | बीते 5 सालों में नगरीय निकाय में पिछड़ गया है | जिस तरीके से जनता का विश्वास विधानसभा में और लोकसभा चुनाव में चाहे दक्षिण का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास व्यक्त किया है | नगरीय निकाय चुनाव में भी जनता हमारे पक्ष में वोट करेगी | कांग्रेस ने हमेशा लूटो और बांटो का काम किया |

बीजेपी के घोषणापत्र की बड़ी बातें :

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ 

Exit mobile version