Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महापौर की जंग में भाजपा से सभी नए चेहरे…

रायपुर : 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों की जंग शुरु हो गई है। नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत दस नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं। इन निगमों के अब तक के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो पता चलता है कि रायपुर में कांग्रेस मजबूत स्थिति में रही है, जबकि दुर्ग, राजनांदगांव में भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। जबकि अन्य में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है। वहीं रायगढ़ और चिरमिरी में तो निर्दलीय भी महापौर की कुर्सी संभाल चुके हैं।

दरअसल निगमों के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। पिछली बार जब कांग्रेस सत्ता में थी तब कई निगमों में लंबे समय के बाद कांग्रेस के महापौर सत्ता में काबिज हुए। इनमें दुर्ग नगर निगम में लगभग 20 साल बाद कांग्रेसी मेयर ने शहर सरकार की कमान संभाली। इसी तरह रायगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई और चिरमिरी में 10 साल बाद कांग्रेस का महापौर चुना गया है। राजनांदगांव, जगदलपुर और बिलासपुर में भी कांग्रेसी मेयर काबिज रहे।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

Exit mobile version