Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बीजापुर में मुठभेड़: 8 नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी…

बीजापुर: 01 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

बीजापुर जिले में शनिवार को बड़ी मुठभेड़ हो रही है। बीजापुर के तोड़का इलाके में चल रही मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। यह मुठभेड़ डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के साथ चल रही है। तोड़का इलाका बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में आता है जहां यह मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई स्वचालित हथियार बरामद होने की भी खबर है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर follow कर सकते हैं।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

Exit mobile version