Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महाकुंभ-2025: अब तक 27 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी…

प्रयागराज: 30 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बुधवार को ही मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद थी। हालांकि, अब उनके आज आने की संभावना है।

संगम में पावन स्नान जारी, अब तक 27 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी मौनी अमावस्या पर हुए हादसे से उबरकर श्रद्धालु संगम में पावन स्नान कर रहे हैं।

मेले में व्यवस्थाएं पटरी पर हैं और अधिकारी अलर्ट हैं। तीन फरवरी को अगले अमृत स्नान के मद्देनजर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। श्रद्धालुओं से भी मेला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

Exit mobile version