Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर का बेटे की बांध में डूबने से हुई मौत…

रायगढ़: 22 जनवरी 2025 (रायगढ़ डेस्क)

डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ अजय लकड़ा का 25 वर्षीय बेटा जॉय लकड़ा रायगढ़ आया हुआ था। जहां मंगलवार की शाम 8 से साढ़े 8 बजे के आसपास अपने दो दोस्तों के साथ टीपाखोल डैम घूमने गया हुआ था। जहां डैम ने डूबने से उसकी मौत हो गई।

बता दें कि रात में अपने दोस्तों से मिलने टीपा खोल डेम में पहुंचा डिप्टी कलेक्टर का बेटा अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी में गिरने से डूब गया। मृतक जॉय लकड़ा के शव को देर रात तक खोजने का प्रयास किया, लेकिन सुबह जाकर बचाव दल शव को ढूंढ पाया। कोतरा रोड पुलिस मामले में जॉय लकड़ा के दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी…

Exit mobile version