Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सरकारी वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस… 

सारंगढ़: 21 जनवरी 2025 (सारंगढ़ डेस्क)

प्रदेश के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां पर एक आरक्षक पुलिस विभाग के सरकारी वाहन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। ये पूरी घटना सांरगढ़ स्थित आदर्श पेट्रोल पंप के पास हुई है। इस सुचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक आरक्षक उमेश कुर्रे सारंगढ़ के आदर्श पेट्रोल पंप के पास पुलिस विभाग के सरकारी वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। बतादें कि एसपी कार्यलय के वायरलेस विभाग में ये आरक्षक ड्यूटी करता था। फिलहाल इस मामले की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है। 

खबरों के लिए हमारे व्हाट्सअप चैनल को फॉलो करें:https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version