Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

खो-खो की पहली वर्ल्ड चैंपियन बनी भारत की मेंस-विमेंस टीम ने नेपाल को फाइनल हराया…

नई दिल्ली : 19 जनवरी 2025 (दिल्ली डेस्क )

भारत की मेंस और विमेंस टीम ने खो-खो का पहला वर्ल्ड कप जीत लिया है। रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में दोनों कैटेगरी के फाइनल खेले गए। विमेंस टीम ने नेपाल को 78-40 के बड़े अंतर से हराया। वहीं मेंस टीम ने भी नेपाल को ही हराया, लेकिन अंतर 54-36 का रहा। खो-खो वर्ल्ड कप 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में खेला गया। भारत की दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय रहीं। जबकि नेपाल की दोनों टीमों को भारत के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा। चैंपियन बनने के बाद भारत की दोनों टीमों ने तिरंगे के साथ विक्ट्री लैप लगाया।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version