Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कुसुम प्लांट हादसा : प्रबंधन के खिलाफ FIR, 30 घंटे बाद भी नहीं उठाई जा सकी गिरी चिमनी…

मुंगेली: 10 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर सरगांव के पास स्थित कुसुम स्मेल्टर्स में हुए भीषण हादसे को लेकर पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हादसे के जिम्मेदारों में प्लांट इंचार्ज अमित केड़िया, ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, प्रबंधन एवं अन्य के नाम शामिल हैं। इन पर दुर्घटना और उपेक्षापूर्ण कार्य करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी है।

घटना के 30 घंटे बाद भी गिरी हुई चिमनी को अब तक हटाया नहीं जा सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान साइलो स्ट्रेचर फेलिय जैसी गंभीर लापरवाहियां उजागर हुई हैं। बिना सुरक्षा उपकरण के श्रमिकों से काम कराया जा रहा है, जिससे आगे भी नए हादसों की आशंका बनी हुई है।

वहीं मलबे में फंसे इंजीनियर जयंत साहू के परिजनों ने संयंत्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि, घटना के बाद भी परिजनों को नहीं दी गई सूचना। परिजनों को गुमराह करते रहे प्लांट प्रबंधन और प्रशासन। परिजनों ने कहा कि, बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराए जाने की बात घर में बताता था जयंत। घर में कमाने वाला नहीं है कोई दूसरा सदस्य। मृतक जयंत के हैं दो मासूम बच्चे। परिजनों ने कहा कि, सरकार परिवार की करे परवरिश और पत्नी को दे नौकरी। जयंत बिलासपुर के सरकंडा में किराए के मकान में रहता था ।

खबरें और भी…

Exit mobile version