Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन्हें कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा…

रायपुर: 08 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

निगम, बोर्ड अध्यक्षों को राज्य सरकार कैबिनेट मंत्री का दर्जा देती है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करता है।

हालांकि ये आदेश में उल्लेख है कि अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा सिर्फ शिष्टाचार के लिए प्रदान किया जाता है। उन्हें नियमानुसार सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रशासकीय विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का ही होगा।

खबरें और भी…

Exit mobile version