Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में डबल मर्डर: 06 गिरफ्तार…

रायपुर: 31 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां दो युवकों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 30-31 दिसंबर की दरमियानी रात थाना डी.डी.नगर क्षेत्र के कला पुतला चौक चंगोराभाठा स्थित मैदान में कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले बैठे थे। इसी दौरान उसी मोहल्ले के छह अन्य लोगों के साथ इनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले है और आपस में जानते थे। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी…

Exit mobile version