Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नगर निगम रायपुर के 70 वार्डो का हुआ आरक्षण, महापौर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी…

रायपुर : 20 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क)

नगर निगम रायपुर के 70 वार्डो का हुआ आरक्षण, मेयर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी |नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जिसमें 23 ओबीसी 9 एससी और 3 वार्ड को एसटी के लिए आरक्षित किया गया है | रायपुर नगर निगम के मेयर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी | 23 ओबीसी में से 8 महिलाओं के लिए ऐसे ही 9 एससी वार्ड में 3 महिलाओं के लिए आरक्षित है | 3 एसटी वार्ड में से एक वार्ड महिला के लिए रिजर्व है | बाकी 35 में से 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है | आरक्षण प्रक्रिया में मेयर नेता प्रतिपक्ष समेत कई पार्षदों का वार्ड आरक्षित हो गया |

वार्डों का आरक्षण: आरक्षण की प्रक्रिया के बाद नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और नगर निगम के मेयर का कहना है कि पार्टी जो आदेश करेगी उस आदेश का पालन हम करेंगे | अगर हमारे वार्ड आरक्षित हो गए हैं तो हम दूसरे वार्ड से भी पार्षद का चुनाव लड़ सकते हैं | तय पार्टी करेगी कि हम चुनाव लड़ेंगे या नहीं. मेयर का कहना है कि 1 वार्ड चला गया तो कोई बात नहीं मैं नगर निगम रायपुर का महापौर हूं | 70 वार्डों में से कहीं भी चुनाव लड़ सकता हूं लेकिन यह पार्टी तय करेगी कि आगे क्या करना है |



”पार्टी कहां लड़ाएगी पार्टी तय करेगी”: वार्ड के आरक्षण की प्रक्रिया में कई दिग्गज के वार्डो का समीकरण बिगड़ गया है | मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड जो की मेयर एजाज ढेबर का वार्ड है जो आरक्षण के बाद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया है | नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है | ब्राह्मण पारा, कंकाली पारा ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है | भाजपा पार्षद और प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे का सुंदरलाल शर्मा वार्ड सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है | पंडित दीनदयाल वार्ड से कांग्रेस के ज्ञानेश शर्मा पार्षद हैं उनके वार्ड भी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है |

वार्डों के आरक्षण की सूची :

दुर्ग में लॉटरी सिस्टम से हुआ आरक्षण: दुर्ग नगर पालिका निगम दुर्ग के 60 सीटों में से 30 सामान्य 20 ओबीसी 7 एससी और 3 एसटी सीटो के लिए आरक्षित की गई है. इसी तरह अन्य 6 निकायों के लिये भी सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई. नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पहली बार 18 सीटों में चुनाव होने को है. नगर पालिका परिषद अहिवारा और कुम्हारी के साथ नगर पंचायत पाटन, उतई, धमधा के वार्डो के आरक्षण की प्रकिया पूरी की गई है. कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह और नगर निगम दुर्ग कमिश्नर सुमित अग्रवाल समेत सभी निकायों के जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया गया |

ख़बरें और भी…

Exit mobile version