Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

IPS GP सिंह पर कांग्रेस सरकार के लगाए केस खत्म, फिर से ज्वॉइन करेंगे सर्विस, केंद्र से आदेश जारी…

रायपुर : 12 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के सबसे विवादित IPS अफसर जी पी सिंह अब जल्द फिर से वर्दी में दिखेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से IPS GP सिंह को पुनः सेवा में बहाल किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। साल 2021 में कांग्रेस सरकार की ओर से जी पी सिंह पर किए गए केस हाईकोर्ट ने खत्म कर दिए हैं। इस अफसर पर आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग मामले में FIR दर्ज की गई थी। कुछ महीने ये जेल में रहे, सस्पेंड हुए, फोर्सफुली रिटायर किए गए, लेकिन इन्होंने अपनी बहाली वापस हासिल की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 12 दिसंबर को एक आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि IPS अधिकारी जीपी सिंह को फिर से सेवा में बहाल कर दिया है। यह आदेश केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के निर्णय के आधार पर दिया गया है।

बता दे कि गृह मंत्रालय ने 20 जुलाई 2023 को जारी निलंबन आदेश जारी किया था | जिसको अब रद्द करते हुए उन्हें उसी दिनांक से फिर से उनके पद पर बहाल किया गया है। जी पी सिंह पर चल रहे मुकदमों को आधार बनाकर उन्हें उनकी नौकरी से अलग किया गया। 1994 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह को 20 जुलाई 2023 को गृह मंत्रालय के आदेश पर सेवानिवृत्त कर दिया गया था, जिस पर उन्होंने CAT में चुनौती दी थी।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version