Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पारा गिरा , तापमान में और आएगी गिरावट…

रायपुर : 12 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में आ रही बर्फीली हवाओं ने तापमान गिरा दिया है | हवाओं के साथ कोहरे को और भी तेज कर दिया है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान बलरामपुर में 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालाकि, राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा। वहीं, रात के तापमान 12 डिग्री तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक यही स्थिती रहेगी। कड़ाके की ठंड के चलते सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। प्राइमरी और मिडिल स्कूल सुबह 8.30 बजे से, एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से, और दो पाली वाले हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version