Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नक्सली मुठभेड़ में DRG नारायणपुर के एक प्रधान आरक्षक शहीद…

नारायणपुर : 04 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर डीआरजी तथा बीएसएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र के पुलिस स्टेशन सोनपुर और कोहकामेटा सीमावर्ती क्षेत्र रवाना हुई थी। जहां आज दोपहर 01 बजे से संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई ।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों से भीषण लड़ाई लड़ते हुए DRG नारायणपुर के प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी गंभीर चोट के वजह से मौके पर ही शहीद हो गए।शहीद जवान बिरेंद्र कुमार सोरी 2010 में नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के पद में भर्ती हुए थे और 2018 में नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए क्रम से पूर्व प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। 

ख़बरें और भी …

Exit mobile version