Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सीएम साय आज का जशपुर दौरा: बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर’ पदयात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल….. 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय आज प्रदेश के जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस बीच वह यहां पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कड़ी में आज सुबह 10 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि सीएम साय आज बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर’ पदयात्रा पर शामिल होंगे। ये कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित की गई है। 

होटल वृंदावन इंपीरियल का शुभारंभ : 

इस बीच उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया भी यहां पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही दोपहर 2:00 वह जशपुर के विवेकानंद कॉलोनी पहुंचेंगे। जहां पर सीएम होटल वृंदावन में इंपीरियल का शुभारंभ करेंगे। आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आयोजित जनजातीय गौरव यात्रा ‘माटी के वीर पदयात्रा पर शामिल होंगे। सुबह 10 बजे इस पदयात्रा की शुरुआत कोमड़ों गांव पूरना नगर मैदान से रणजीता स्टेडियम तक की जाएगी। 

खबरें और भी…

Exit mobile version