Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

स्कूल के बच्चों से भरी ऑटो पलटी, तीन बच्चे घायल |

कोंडागांव : 03 मार्च 2023 ( मनोज शर्मा )

कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक में ग्राम आलोर के पास आज 3 मार्च कि सुबह स्कूल बच्चों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई , इस दुर्घटना में तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं | जिन्हे उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में लाया जा चूका परन्तु ऑटो में सवार बाकी बच्चे सुरक्षित हैं । जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार होकर ग्राम झाटीबन से 11 बच्चे बड़ेडोंगर में स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जा रहे थे, स्कूल जाने के दौरान आलोर हाई स्कूल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई । ऑटो के चालक ने बताया की सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ऑटो खेत में पलट गई । बताया जा रहा है की ऑटो में सवार सभी बच्चे बड़ेडोंगर के DAV पब्लिक स्कूल LKG और UKG के बच्चे है, जिनकी आज परीक्षा थी , परीक्षा में शामिल होने ऑटो में सवार होकर जा रहे थे | घायल बच्चो का उपचार फरसगांव अस्पताल में कराया गया ।

Exit mobile version