Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

एक बाद फिर प्रसव के बाद परिजनों से कराया गया वार्ड की धुलाई, शिकायत के बाद जांच के दिए आदेश …

बलरामपुर : 07 नवंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बलरामपुर जिले के सिविल अस्पताल वाड्रफनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सरकार एक तरफ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में तैनात स्टॉफ सरकार के प्रयास को पलीता लगाते नजर आ रहे है। 

https://swatantrachhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-07-at-1_35_59-PM.mpeg

ऐसा ही मामला वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में सामने आया है जहां प्रसूता के प्रसव के बाद उसके परिजनों से वार्ड की धुलाई कराई गई। जानकारी के अनुसार, गैना गांव की गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ सिविल अस्पताल में प्रसव के लिए आई थी। प्रसव के दौरान ओवर ब्लीडिंग होने से ड्यूटी नर्स भड़क गई और परिजनों से पूरे प्रसव वार्ड की धुलवाई करवाई गई। बहरहाल मामला सामने आने के बाद बीएमओ डॉ शशांक गुप्ता ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।  

ख़बरें और भी…

Exit mobile version