Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राजधानी के शासकीय अस्पताल मेकाहारा में लगी आग, दमकल की दो टीमों ने आग पर पाया काबू…

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के तीसरे माले में भीषण आग लग गई है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद है, फिलहाल आग़ पर लगभग काबू पा लिया गया है ।

बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के न्यू ट्रामा विभाग में लगी थी । अस्पताल की तीसरी मंजिल में आग लगी थी । जानकारी के मुताबिक ए सी में कंप्रेसर के फटने से आग लगी है । आग के दौरान आपरेशन थियेटर में मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। धमाके साथ डॉक्टर्स मरीज को छोड़कर भाग निकले।

बतायी गयी कि उपस्थित SDRF की टीम ने कटर से खिड़की को काटकर मरीज को आपरेशन थियेटर से बाहर निकले और दूसरे रूम में शिफ्ट किये,जहां मरीज की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

खबरें और भी…

Exit mobile version