Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पुलिस कस्टडी में गुरुचरण मंडल की मौत के बाद अब पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव…

बड़ी खबर सामने आयी है जहां पुलिस कस्टडी में गुरुचरण मंडल की मौत के बाद जो बवाल हुआ था वह अभी कुछ दिन पहले ही थमा है और अब  गुरुचरण मंडल की पत्नी का शव मिला है। झारखण्ड मे गढ़वा थाना क्षेत्र के कोयल नदी के किनारे गुरुचरण मंडल की पत्नी रीना गिरी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश पाई गई है। 

मृतिका रीना गिरी के सिर पर चोट के निशान थे साथ ही दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। मृतिका के भाई ने शव की शिनाख्ति की है। आपको बता दें कि 29 सितंबर से अपने ससुराल संतोषी नगर से रीना गिरी गायब हुई थी। मृतक गुरु चरण मंडल के परिजनों पर अपहरण और हत्या का आरोप लग रहा है। अब मृतिका रीना गिरी का  भाई न्याय की गुहार लगा रहा है। 

खबरें और भी…
 

Exit mobile version