Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कांकेर के नरहरदेव मैदान में लगेगा पं. धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार …

कांकेर: 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में रहेंगे। जानकरी अनुसार शाम 4 बजे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कांकेर पहुंचेंगे जहां नरहरदेव मैदान में उनका दरबार लगेगा। दो दिन के कांकेर प्रवास को देखते हुए पुलिस द्वारा अभी से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। आपको बता दें कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कथा में लाखों की संख्या में उनके भक्त शामिल होते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा जगह जगह बेरिकेट्स लगाए जा रहे हैं साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंध रखा जा रहा है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version