Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बस नेशनल हाइवे पर पलटी, 10 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती हुवे, बस गरियाबंद से रायपुर के लिए निकली थी…

रायपुर: 22 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

घने कोहरे की वजह से देवभोग से रायपुर जा रही यात्री बस मंगलवार सुबह नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 यात्रियों को चोट आई है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, महेश बस सर्विस की बस देवभोग से रायपुर आ रही थी. रास्ते में घने कोहरे की वजह से पथरी नाला के पास मोड़ पर बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे। जिनमें से 10 यात्रियों को चोट आई है। दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है. घायलों को मैनपुर लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौक पर पहुंच गई है।

खबरें और भी…

Exit mobile version