Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जशपुर में खेलते-खेलते डेढ़ साल की मासूम की मौत,आंगन में रखे पानी से भरे टब में गिरी; डूबने से तोड़ा दम…

जशपुर : 13 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पानी के टब में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। खेलने के दौरान बच्ची पानी से भरे टब में डूब गई। बच्ची को आसपास नहीं देख परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो बच्ची का शव टब में मिला।

जानकारी के अनुसार पाकरगांव कुम्हीढ़ोल निवासी विद्यासागर चौहान की बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। पास में ही टब में पानी भरकर रखा हुआ था। खेलने-खेलते बच्ची टब में चली गई और डूब गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

खोजबीन के दौरान मां ने देखा कि बच्ची पानी में डूबी हुई थी। आनन- फानन में बच्ची को पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version