Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सिमगा तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन…

भारतीय जनता पार्टी सुहेला मंडल के पदाधिकारियों ने सिमगा तहसीलदार नीलमणि दुबे द्वारा बलोदाबाजार बाजार विधायक एवम राजस्व मंत्री पर लगाए गए आरोप को लेकर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना किसी सबूत के उक्त तहसीलदार द्वारा गलत ढंग से जान बूझकर मंत्री की छबि को खराब की जा रही है।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री हेमंत बघमार, महामंत्री डॉ धनीराम साहू, भाजयुमो अध्यक्ष करन वर्मा, युगल किशोर वर्मा, झाला राम वर्मा, दीपक वर्मा, कुलदीप वर्मा, सुमित वर्मा, लिमेश बघेल शामिल है।

खबरें और भी …

Exit mobile version