Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

यूपी के अमित और तान्या को मिला नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने किया सम्मानित…   

संतकबीरनगर (उत्तरप्रदेश ) 27 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

अपनी काबिलियत और गायन की बदौलत जिले का नाम रोशन करने वाले अमित कुमार को उनके हुनर के लिए नेशनल एक्सीलेंस का अवार्ड मिला है। सीतापुर जनपद अंतर्गत सिहानीपारा निवासी अमित कुमार को लखनऊ में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल द्वारा नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अमित कुमार को गायक लेखक ,अभिनेता तथा वीआईपी के रूप में दिया गया है।

संतकबीरनगर की बेटी तान्या ने भी बढ़ाया मान 

इधर संतकबीरनगर-खलीलाबाद की बेटी तान्या ने भी जिले का मान बढ़ाया है। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने लखनऊ में फैशन के क्षेत्र में तान्या को नेशनल एक्सीलेंस का अवार्ड देकर सम्मानित किया। सहेली फाउंडेशन के तत्वाधान में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे तान्या ने बाजी मारी। 

ख़बरें और भी,बने रहिये swatantrachhattisgarh.com के साथ,

Exit mobile version