Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत ,भूपेश बघेल बन सकते हैं ए.आई.सी.सी.के महासचिव …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : 13 अगस्त 2024

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है | छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है | सूत्रों के मुताबिक़ भूपेश बघेल को AICC यानी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में महासचिव का पद मिल सकता है | इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं |

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में पहले ही संकेत दिए थे, कि जिन राज्यों की लोकसभा चुनाव में परफॉर्मेंस कमजोर रही है वहां संगठन में बदलाव किए जा सकते हैं | वही आने वाले दिनों में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्दे नज़र संगठन को मजबूत करने के लिए AICC में नए चेहरे लाये जा सकतें हैं | वही सियासी गलियारों में यह भी खबर है कि भूपेश बघेल को AICC में महासचिव की जिम्मेदारी देने के बाद टी.एस.सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है |

इस पर टी.एस.सिंहदेव ने कहा कि “एकदम ऐसा तुरंत बदलाव हो ऐसी कोई स्थिति लग नहीं रही है | चुनाव भी हैं , नई बॉडी भी एकदम से चुनाव के पहले 2 महीने बचे होंगे, आचार संहिता लग जायेगी ,नगरीय निकाय के चुनाव की ,क्या अभी करना चाहिए, करेंगे तो -हाई कमांड का निर्णय ” स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के लिए भूषण राव की रिपोर्ट .

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version