Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शिक्षक के लापरवाही के कारण चली गई जान,गलत इलाज के कारण छात्रा की हुई मौत…

गौरेला पेंड्रा : 09 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। दरअसल, यहां इलाज के बाद एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर गांव में क्लीनिक खोलकर लोगों का इलाज करता था। इस बीच एक छात्रा की ​तबीयत खराब होने के बाद वो डॉक्टर प्रदीप जयसवाल के पास पहुंची जोकि मूल रूप से गांव का शिक्षक है। जिसके बाद छात्रा की गलत इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

दरअसल मरवाही के बहरीझोरखी की रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा कु उमा गोंड़ की तबीयत 19 जुलाई को खराब होने पर निमधा गांव में एक शिक्षक प्रदीप जायसवाल जोकि लोगों का इलाज भी करता है, मृतिका के माता ,पिता ईलाज कराने ड.प्रदीप जायसवाल के क्लिनिक निमधा सुबह लेकर गये थे, जो उपचार किया दवाईयां दिए, दो बाटल ग्लूकोज चढाया और कुछ दवाईया लिखकर घर भेज दिया था।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version