Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सोमवार के साथ सावन का पावन मास आज से प्रारंभ , मंदिरों में गूंजे हर हर महादेव …

रायपुर : 22 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

आज पहली सोमवार के साथ सावन का पवित्र मास प्रारंभ हो चुका है। सुबह से ही राजधानी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिव भक्त महादेव को जल व दूध से अभिषेक कर फूलों से श्रृंगार कर रहे हैं। इसके साथ ही शिवालयों में विधिवत पूजा की जा रही है। भक्त बेलपत्र, चंदन, गंगाजल, गाय का कच्चा दूध, भांग, धतूरा आदि का चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। वहीं कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ हो चुकी है।

बता दें कि पहला सोमवार होने के कारण शिवभक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सभी अपने आराध्य के पूजन-अर्चन के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। पहला सोमवार के अवसर पर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तो कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version