Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री हरिचंदन को पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा…

रायपुर : 20 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने निगम क्षेत्र के अंतर्गत शारदा चौक के पास प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए राज्यपाल से उचित पहल करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे सहित, श्री रितेश त्रिपाठी, श्री  ज्ञान  शर्मा, श्री श्री कुमार मेनन, श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल एवं अन्य पार्षद उपस्थित थे।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version