Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

NEET-UG परीक्षा दोबारा होगी या नहीं!

नई दिल्ली (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ): 

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक मामले पर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा है कि पेपर लीक हुआ होगा, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए कुछ तथ्यों की जरूरत होगी, जैसे कि क्या गड़बड़ी बड़े पैमाने पर हुई या कुछ जगहों तक ही सीमित थी।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मंगलवार (8 जुलाई 2024) को कहा, “ऐसी स्थिति में जहां परीक्षा की पवित्रता भंग हुई है और इससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई है, इसका फायदा उठाने वाले लोगों को बाकी छात्रों से अलग करना और उन्हें हटाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में दोबारा परीक्षा का आदेश दिया जा सकता है। लेकिन अगर परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी कुछ खास इलाकों और परीक्षा केंद्रों तक ही सीमित है तो इसका फायदा उठाने वालों की पहचान की जा सकती है। ऐसी स्थिति में 23 लाख छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा का आदेश देना उचित नहीं हो सकता है।” सुप्रीम कोर्ट नीट-यूजी परीक्षा दोबारा कराने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था।

शिक्षा मंत्रालय ने 22 जून को नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंप दी।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version