Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नक्सल एनकाउंटर में घायल जवान का हौसला बुलंद, कहा – ठीक होते ही और मारूंगा…

रायपुर: 16 जून2024

नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान कैलाश नेताम ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे।

खबरें और भी, देखते रहिये …

Exit mobile version