Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

युवक के गर्दन और कलाई पर मारा ब्लेड,शराब के लिए पैसे न देने पर हुआ विवाद, लहूलुहान हालात में युवक अस्पताल में भर्ती…

रायपुर :

राजधानी रायपुर में एक युवक की गर्दन और कलाई पर ब्लेड से हमला हो गया है। यह हमला उसी मोहल्ले में रहने वाले एक बदमाश ने किया है। उसने घायल से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसकी गर्दन और कलाई पर ब्लेड चला दिया। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महेश गिरी ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह काशीराम नगर तेलीबांधा में रहता है। शनिवार की रात साढ़े 8 बजे के करीब वह काशीराम नगर चौकी के पास मेन रोड पर बैठे हुआ था। साथ में दो-तीन अन्य लड़के भी मौजूद थे। इस दौरान मोहल्ले का रहने वाला सिंधवा आलू आया। उसने महेश गिरी से शराब के लिए पैसे मांगा।

मना करते ही अटैक

महेंद्र ने उसे पैसे देने के लिए मना कर दिया। सिंधवा इस बात से नाराज हो गया उसने गाली गलौज देनी शुरू कर दी। फिर उसने अपने पास रख ब्लेड से महेंद्र के गर्दन और कलाई पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हालात में जमीन पर गिर गया। फिलहाल इस मामले में तेलीबांधा पुलिस FIR दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version