Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर बस स्टैंड में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग,बस ड्राइवरों और टिकट एजेंटों को यात्रियों से बदसलूकी नहीं करने की दी चेतावनी…

रायपुर पुलिस ने गुरुवार को भाठागांव बस स्टैंड में सरप्राइज चेकिंग की। पुलिस ने निगम अफसरों के साथ मिलकर बस ड्राइवर और टिकट एजेंटों को यात्रियों से किसी भी तरह की बदसलूकी नहीं करने की चेतावनी दी है। पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने सभी की बैठक भी ली।

टिकरापारा पुलिस की टीम के साथ सीएसपी राजेश देवांगन और निगम के अफसर सरप्राइज चेकिंग करने भाटागांव स्थित बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने यात्रियों से लगातार हो रही बदसलूकी की शिकायतों के बाद बस ड्राइवरों और टिकट एजेंटों को चेतावनी दी। उन्होंने ऐसी शिकायत दोबारा आने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

कानूनी एक्शन की बात

इसके अलावा बस स्टैंड में बेवजह घूम रहे असामाजिक तत्वों और बस स्टैण्ड में नशा कर विवाद करने वालों देखते ही सख्त हिदायत दी। उन्हें कानूनी कार्रवाई को लेकर भी चेताया। साथ ही निगम के अफसरों ने वहां मौजूद यात्रियों से समस्या जानकर दूर करने का आश्वासन दिया

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version