Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

हाईवे पर कार रूफ पर चढ़कर युवक का डांस, रायपुर में सड़क चलते लोगों से गाली-गलौज की; पुलिस तक पहुंची शिकायत…

रायपुर :

रायपुर में नेशनल हाईवे पर एक युवक का कार रूफ पर चढ़कर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक काले रंग की कार नंबर JH-17-P-0012 में कुछ लड़के बैठे हुए हैं। गाड़ी तेज रफ्तार पर चलाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर एक शख्स का लेटर भी वायरल हो रहा है।

लेटर में पुलिस से शिकायत की बात लिखी गई है। ये लेटर अजीत कुमार पांडे के नाम से है। फिलहाल ये मामला किस थाना क्षेत्र का है यह बात साफ नहीं हो पाई है। अजीत कुमार पांडे ने लेटर के जरिए बताया है कि, वे 28 मई को तेलीबांधा से लाभांडी की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक लड़का कार रूफ पर बैठकर डांस कर रहा था।

लड़कों ने की गाली गलौज

अजीत कुमार ने इन लड़कों को अनदेखा कर अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी। इसके बाद यह लड़के ओवरटेक करके उनकी गाड़ी के बगल में आ गए। उन्होंने जब गाड़ी रोक दी तो इन लड़कों ने उसके साथ गाली गलौज की। फिर तेज रफ्तार से नवा रायपुर की तरफ निकल गए। अजीत ने गाली-गलौज और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version