Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जशपुरनगर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत।

जशपुरनगर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 27 फरवरी 2023


कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम चिड़ोरा निवासी स्व. करन सिंह सिदार की सर्पदंश से 17 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सविता बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। 
इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड के ग्राम महनई निवासी स्व. सुकर की तालाब के पानी में डूबने से 25 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सोमरी हेतु 4 लाख रूपए, बगीचा विकासखण्ड के ग्राम गायबुड़ा निवासी स्व. बसंत राम को मधुमक्खी काटने से 24 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटत्तम वारिस मृतक के पत्नी सुखवारी बाई हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Exit mobile version