Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर के अमलीडीह में गार्ड की मौत, रेसीड़ेंसी अध्यक्ष की लापरवाही बना कारण …

रायपुर : 19 मई 2024.

शहर के अमलीडीह में राम रामा रेसीडेंसी स्थित है | जहाँ सुखंड द्विवेदी सुरक्षा गार्ड का काम करता था | जो कि मूलतः मध्य प्रदेश के रीवा निवासी था | सुखंद द्विवेदी को 11 अप्रैल की सुबह 11 बजे जबरदस्ती रेसीडेंसी के अध्यक्ष व बिल्डर ने इलेक्ट्रीशियन का खर्च बचाने बिना सुरक्षा उपकरणों के बिजली खंभे पर चढ़ा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खंभे से गिरकर गंभीर रूर से घायल गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद रेसीडेंसी के अध्यक्ष आर.सी. लखवानी और बिल्डर विनोद लखीसरानी ने मृतक गार्ड के स्वजन को डरा-धमकाकर शव के साथ ही मूल निवास रीवा भिजवा दिया।

गार्ड के भाई भूपेंद्र द्विवेदी ने घटना की जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों को दी। जिला अध्यक्ष अभिषेक प्रचंडे ने मृतक सुखद द्विवेदी के स्वजन को न्याय के साथ मुआवजा दिलाने बिल्डर व अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।

ख़बरें और भी , देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

Exit mobile version